फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गैस सिलेंडर की गाड़ी में लाउडस्पीकर लगाना अनिवार्य

गैस सिलेंडर की गाड़ी में लाउडस्पीकर लगाना अनिवार्य

Tue, 05 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर की गाड़ी में लाउडस्पीकर लगाना अनिवार्य
LPG Gas Cylinder - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला में लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर की गाड़ी आने की सूचना के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं रहेगी। अब गैस सिलेंडर वितरक वाहनों पर लाउड स्पीकर लगाए जाएंगे। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग चंबा ने सभी घरेलू गैस सिलेंडर मुहैया करवाने वाली एजेंसियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें विभाग ने कहा कि सभी एजेंसियां गैस सिलेंडर वितरित करने वाली गाड़ियों के ऊपर लाउड स्पीकर लगाएं। इससे जिस क्षेत्र में गाड़ियां जा रही हैं, वहां पर लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से इसकी जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही एजेंसी मालिकों को गाड़ियों के ऊपर सूचना पत्र लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस सूचना पत्र पर विभिन्न क्षेत्रों में गाड़ी के पहुंचने के तिथियां सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को पहले से यह जानकारी हो कि उनके गांव और क्षेत्र में कौन सी तारीख को गैस सिलेंडर की गाड़ी आएगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी दिन किन्हीं कारणों से गाड़ी संबंधित क्षेत्र में न भेजी जा सके तो इसकी सूचना एजेंसी कर्मचारियों को संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को देनी होगी, ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। विभाग के जारी किए गए निर्देशों के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जिला के कई क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर वितरण के लिए संबंधित एजेंसियों से गाड़ियां भेजी जाती हैं। मगर ये गाड़ियां कौन सी तिथि में किस स्थान पर होती हैं। इसके बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं होती है। इस कारण वे गैस सिलेंडर प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में उन्हें सिलेंडर प्राप्त करने के लिए अगली बार गाड़ी के आने का इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति विभाग के दिए निर्देश उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। पराशर गैस एजेंसी के मैनेजर राजू ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार अब रसोई गैस की गाड़ी के साथ ही लाउड स्पीकर लगाए जाए रहे हैं। जिसका मुख्य मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के रसोई गैस उपभोक्ताओं को सहूलियत प्रदान करना है।


उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उठाया कदम ऱ् विजेंद्र नरयाल
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चंबा विजेंद्र नरयाल ने बताया कि इस संबंध में सभी घरेलू गैस सिलेंडर वितरक एजेंसियों को आदेश दिए गए हैं। इसमें गाड़ी आने की सूचना लाउडस्पीकर के माध्यम से दी जाए। गाड़ी पर तरीख सूचना पत्र भी चिपका होना चाहिए। ताकि लोगों को गाड़ी आने की तिथि के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed