{"_id":"59a6eec34f1c1b12278b4843","slug":"91504112323-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तरीय छतराड़ी जातर मेला बुधवार को विधिवत रूप से हुआ आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलास्तरीय छतराड़ी जातर मेला बुधवार को विधिवत रूप से हुआ आरंभ
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। शिवशक्ति पीठ के नाम से प्रसिद्ध छतराड़ी जातर मेले का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। चार दिवसीय जातर मेले का शुभारंभ न्यूरोसर्जन डॉ. जनक पखरेटिया व छतराड़ी पंचायत प्रधान पुष्पा शर्मा ने किया। जिलास्तरीय मेले पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार धरवाला लक्ष्मण सिंह भी मौजूद रहे। चार दिवसीय जातर मेले के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छतराड़ी की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूली छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी गाने प्रस्तुत किए व उन पर नृत्य कर बच्चों व लोगों का मनोरंजन किया। जातर मेले में विशेष तौर पर मौजूद न्यूरोसर्जन डॉ. जनक पखरेटिया ने कहा कि उन्हें बड़ा हर्ष हो रहा है कि मां शिवशक्ति छतराड़ी वाली माता की जातर का आगाज कन्याओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया गया। आज हर क्षेत्र में लड़कियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। ऐसे में लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। शिवशक्ति छतराड़ी वाली माता मंदिर में आयोजित जातर के दौरान हमारे पूर्वजों द्वारा संजो कर रखी गई संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। इस मौके पर जातर मेले में प्रधान पुष्पा शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। डॉ. जनक ने अपनी तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बच्चियों को दो हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। इस मौके पर शिव शक्ति मंडल समिति के प्रधान सुखपाल व पंचायत के वार्ड सदस्य व अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गौर रहे कि जिला स्तरीय मेले पर तीन मेले मां शिवशक्ति को समर्पित हैं जबकि एक मेले के दिन बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती हैं। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।