फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   85 lakh rupees spent in 12 years, yet the road remains incomplete

Chamba News: 12 साल में 85 लाख खर्चे, सड़क फिर भी अधूरी

Mon, 25 May 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
85 lakh rupees spent in 12 years, yet the road remains incomplete
तागी, टाटरी और जड़ोथा गांवों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण न होने से लोग खफा
विज्ञापन

बोले- खतरनाक पहाड़ी रास्तों से पैदल सफर कर पहुंचते हैं गांव, बच्चे-बुजुर्ग ज्यादा परेशान
कहा- मरीजों को अस्पताल ले जाना, घर का सामान पहुंचाना आज भी बना हुआ है संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। सुनारा मार्ग से रुंगड़ी नाला होते हुए तागी, टाटरी और जड़ोथा गांवों को जोड़ने वाली सड़क आज भी अधूरी है। वर्ष 2013-14 में तत्कालीन वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने सड़क का शिलान्यास किया था। छह किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर अब तक करीब 85 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 12 साल बाद भी सड़क लोगों के लिए सपना बनी हुई है। करीब 3500 आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण आज भी सड़क से वंचित हैं। गांवों तक पहुंचने के लिए लोगों को खतरनाक पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और मरीज सबसे अधिक परेशान हैं। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं जब रास्ते फिसलन भरे और जानलेवा बन जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर शुरुआत में थोड़ा बहुत काम जरूर किया गया लेकिन बाद में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया। समय-समय पर छोटे-छोटे टेंडर जारी कर सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की जाती रहीं। जिन स्थानों पर प्रोटेक्शन वॉल बनाई गई थीं, वहां से पत्थर तक उखड़ चुके हैं।

कल्याण सिंह, बबलू कुमार, तिलक राज, कुलदीप कुमार, मलका देवी, सुनीता देवी और चतर सिंह ने बताया कि चुनावों के दौरान नेता गांवों में पहुंचकर बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव खत्म होते ही समस्याएं भुला दी जाती हैं। सड़क न होने के कारण क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना, बच्चों का स्कूल जाना और जरूरी सामान ढोना आज भी ग्रामीणों के लिए संघर्ष बना हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि वर्षों से अधूरी पड़ी इस सड़क का निर्माण जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरोल ने कहा कि मामले की जांच करेंगे और जल्द ही समस्या का समाधान करवाने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed