{"_id":"6abe8ee78560976a9301f48e","slug":"818-students-from-96-schools-will-receive-free-navodaya-preparation-material-chamba-news-c-88-1-cmb1002-198454-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 96 स्कूलों के 818 बच्चों को मुफ्त मिलेगी नवोदय की तैयारी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 96 स्कूलों के 818 बच्चों को मुफ्त मिलेगी नवोदय की तैयारी सामग्री
Thu, 01 Oct 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक हिंगराज चिराग ने वेतन से खर्च किए 32 हजार, सैनिक स्कूल समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का समान अवसर देने के लिए शिक्षक हिंगराज चिराग ने सराहनीय पहल की है।
उन्होंने अपनी वेतन राशि से करीब 32 हजार रुपये खर्च कर शिक्षा खंड सलूणी के 96 प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले पांचवीं कक्षा के 818 विद्यार्थियों के लिए निशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई है। यह सामग्री खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सलूणी के माध्यम से संबंधित स्कूलों तक पहुंचाई गई।
अध्ययन सामग्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों की मदद करेगी। इसमें पुस्तकों के साथ अभ्यास के लिए कार्यपत्रिकाएं और ओएमआर शीट भी शामिल हैं। इससे बच्चों को छोटी कक्षा से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रश्न-पद्धति और ओएमआर आधारित परीक्षा प्रणाली समझने में मदद मिलेगी।
हिंगराज चिराग ने विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की भी व्यवस्था की है। इसमें हिमाचल प्रदेश का कोई भी इच्छुक विद्यार्थी जुड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध करवाना ही पहल का उद्देश्य है।
विज्ञापन
--