{"_id":"5af1caef4f1c1b3b0a8b8f86","slug":"81525795567-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू के समीप पहाड़ी से भूस्खलन, रेहड़ी को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू के समीप पहाड़ी से भूस्खलन, रेहड़ी को नुकसान
Updated Tue, 08 May 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। शहर के समीप बालू बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साथ लगती पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। भूस्खलन के मलबे की चपेट में एक रेहड़ी फड़ी आ गई। दुकानदार ने मुस्तैदी दिखाते हुए भागकर अपनी जान बचाई।
यह वाकया मंगलवार को सामने आया। गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से जिले में बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते पहाड़ियों से भूस्खलन हो रहा है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। गनीमत रही कि पहाड़ी के गिरे मलबे के नीचे कोई दुकानदार नहीं आया।
विज्ञापन
अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बालू के समीप पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को रोकने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन