{"_id":"5af089754f1c1bb56a8b82e7","slug":"81525713269-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे बाधित रहा चंबा-भरमौर-होली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे बाधित रहा चंबा-भरमौर-होली मार्ग
Updated Mon, 07 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर-होली राष्ट्रीय उच्च मार्ग गैहरा के पास डंगा धंसने से अवरुद्घ हो गया। छह घंटे तक बड़े वाहनों की आवाजाही मार्ग पर नहीं हो पाई। इसकी वजह से चंबा से भरमौर और होली जाने वाली सरकारी और निजी एक दर्जन बसें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई। यात्रियों को छोटे वाहनों के जरिये गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। हालांकि संबंधित विभाग की ओर से मार्ग के धंसे हुए डंगे को ठीक करने का कार्य युद्घस्तर पर चलाया गया।
मगर खबर लिखे जाने तक डंगा दुरुस्त नहीं हो पाया। रात तक बडे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह भारी बारिश होने से गैहरा के पास सड़क का डंगा धंस गया। इसकी वजह से बड़े वाहन वहां से नहीं जा सके। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन
बसों में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हंसराज, रवि कुमार, कमला देवी, सरोज कुमारी, मीना, कमलेश, सुरेंद्र और अजय कुमार ने बताया कि गैहरा के पास सड़क का डंगा धंसने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर पहले भी सड़क का डंगा धंस चुका है। इसलिए प्रशासन को डंगे का पक्का इलाज करना चाहिए। नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता वीर सिंह ने बताया कि डंगा धंसने से मार्ग बंद हो गया। उसे देर शाम तक बहाल कर दिया।
विज्ञापन