{"_id":"5a9584cb4f1c1b462c8ba73b","slug":"81519748299-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से गैरहाजिर मुख्याध्यापक नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से गैरहाजिर मुख्याध्यापक नोटिस जारी
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
एचएएस अधिकारियों को तीसरी बार नोटिस जरी किए गए हैं।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा खंड सिहुंता के तहत सरकारी स्कूल से गैरहाजिर मुख्याध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा खंड कार्यालय की ओर से नोटिस जारी कर स्कूल से नदारद रहने का कारण पूछा है। साथ ही इसकी सूचना प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय चंबा को भी दी है। खंड कार्यालय की ओर से मुख्याध्यापक को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। सात दिन के भीतर अगर मुख्याध्यापक कोई जवाब नहीं देता है तो प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार मुख्याध्यापक स्कूल से 29 जनवरी 2018 से गैरहाजिर है। इसकी सूचना शिक्षा खंड कार्यालय भी मुख्याध्यापक ने देना जरूरी नहीं समझा है। कई दिनों से स्कूल से गायब रहने के चलते शिक्षा खंड कार्यालय की ओर से उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुषमा राणा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्याध्यापक 29 जनवरी 2018 से स्कूल से गैरहाजिर है। ऐसे में मुख्याध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
गैरहाजिर अध्यापक पहुंचा बीईईओ कार्यालय
चंबा। शिक्षा खंड सिहुता के तहत एक अन्य मामले में स्कूल से गैरहाजिर चल रहा मुख्याध्यापक मंगलवार को बीईईओ कार्यालय पहुंचा। यह मुख्याध्यापक चुनावी ड्यूटी के बाद स्कूल नहीं पहुंचा था। इसको लेकर बीईईओ कार्यालय ने नोटिस भी जारी किए। मगर मुख्याध्यापक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। बीईईओ सुषमा राणा ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग को सूचित कर दिया है। आगामी कार्रवाई विभाग करेगा।
विज्ञापन