फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुलयाड़ा गांव में कटे आधा दर्जन पेड़

पुलयाड़ा गांव में कटे आधा दर्जन पेड़

Tue, 26 Dec 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलयाड़ा गांव में कटे आधा दर्जन पेड़

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत पंचायत जुंगरा के गांव पुलयाड़ा के समीप आधा दर्जन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को पुलिस थाना तीसा में छह लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ये पेड़ उनके निजी भूमि पर थे और उनका आरोप है कि यहां की निजी कंपनी ने पेड़ काटे हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह साबित नहीं हो पाया है कि यह पेड़ कंपनी ने काटे हैं या नहीं। जहां पेड़ काटे गए है वहां से तेजा सारनिका का पावर हाउस भी है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ों का कटान 23 दिसंबर की रात को किया गया है। इसमें करीब आधा दर्ज बागवानों के पेड़ काटे गए हैं। पुलिस ने प्रभावित बागवान चूहड़ू राम, प्रेमलाल, नरैण सिंह, गिरधारी राम, व्यास देव और नरेश कुमार के बयान कलमबद्ध कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर प्रभावितों के पलम, नाशपाती, तेथ और बंज के पेड़ थे। इससे पहले कंपनी ने ग्रामीणों की सहमति से इन पेड़ों की टहनियां काटी थीं और कंपनी ने इसका मुआवजा भी दिया था। मगर 24 दिसंबर को इन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी गई है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed