{"_id":"5942bf6c4f1c1bb76d8b45b9","slug":"81497546604-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिर घर-घर से कूड़ा उठाएगी नगर परिषद चंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिर घर-घर से कूड़ा उठाएगी नगर परिषद चंबा
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
नगर परिषद चंबा घर-घर से कूड़ा उठाएगी। नप चंबा ने सफाई के लिए होने वाले टेंडर में शर्त रखी है कि घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार लोगों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेगा। कुछ महीने पहले नप ने शहर के कुछेक वार्डों में इस मुहिम को शुरू किया था। कर्मचारियों की कमी के चलते इसे सही तरीके से लागू नहीं किया जा सका था। अब नगर परिषद ने इस मुहिम को लागू करने का निर्णय लिया है। शहर की सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदारों को सभी लोगों के घरों से कूड़ा उठाना होगा। ऐसा नहीं करने वाले ठेकेदारों के टेंडर रद्द किए जा सकते हैं। साथ ही ठेकेदार को जुर्माना भी ठोंका जाएगा। इस मुहिम के शुरू होने से शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। लोगों को अपने घरों का कूड़ा फेंकने के लिए कूड़ेदान तक नहीं जाना पड़ेगा। ठेकेदार के कर्मचारी घरों में जाकर कूड़ा उठाएंगे। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि शहर की सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदारों को लोगों के घरों से भी कूड़ा उठाना होगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया में शर्त रखी गई है। इस शर्त को पूरा करने वाले ठेकेदारों को ही शहर की सफाई का ठेका दिया जाएगा।