फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   75 HRTC buses were sent to ferry polling personnel.

Chamba News: मतदान कर्मियों को लेकर भेजीं 75 एचआरटीसी बसें

Sun, 24 May 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
75 HRTC buses were sent to ferry polling personnel.
चंबा के धार पोलिंग स्टेशन के लिए खच्चर पर मतपेटियों को लेकर जाते कर्मचारी।संवाद
पंचायत चुनाव सुचारु रूप से करवाने के लिए निगम प्रबंधन ने की व्यवस्था
विज्ञापन

जिले भर में प्रभावित हुए 80 रूट, छुट्टी होने के कारण नहीं हुईं ज्यादा दिक्कतें
आज भी प्रभावित रह सकती हैं सेवाएं, लंबी दूरी और लोकल रूट हो सकते हैं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परिवहन निगम के चंबा के डिपो ने करीब 75 बसें चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए लगाई हैं।
रविवार को पोलिंग पार्टियों और मतदान सामग्री विभिन्न पंचायतों तक पहुंचाने के लिए निगम की बसें लगातार दौड़ती रहीं। बसें चुनाव ड्यूटी पर होने के कारण निगम के करीब 80 रूट प्रभावित रहे। इनमें लंबी दूरी और स्थानीय रूट शामिल हैं।
हालांकि, रविवार को छुट्टी होने के कारण सवारियों की संख्या भी कम रही। इस कारण यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कुछ रूटों पर जरूर यात्रियों को बसें न मिलने से दिक्कतें हुईं। पंचायती चुनाव के लिए प्रशासन ने निगम प्रबंधन को पोलिंग पार्टियां और ईवीएम मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

बसें चुनाव ड्यूटी पर होने से सोमवार को भी कई रूट प्रभावित हो सकते हैं। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए परिवहन व्यवस्था सुचारु रखना जरूरी था, इसलिए बसों को विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में भेजा गया। उन्होंने यात्रियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बस सेवाओं को सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--कहां-कहां भेजीं बसें
विकास खंड सलूणी के लिए 10 बसें, चंबा के लिए 15, भरमौर के लिए 15, भटियात के लिए 15, चुराह के लिए 10, विकास खंड मैहला के लिए भी 10 बसें भेजी गई हैं। चुनाव ड्यूटी पर 75 बसें भेजी गई हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed