{"_id":"5c8fc82abdec22142a71f987","slug":"71552926762-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत काल में बने शाम सिंह अस्पताल भवन की हालत हुई खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत काल में बने शाम सिंह अस्पताल भवन की हालत हुई खस्ता
विज्ञापन
चंबा। रियासत काल में बने शाम सिंह अस्पताल के भवन की नियमित देखभाल नहीं होने से भवन की हालत खस्ता होती जा रही है। इस वजह से भवन की कई दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। इसके अलावा दीवारों के ऊपर उगने वाले पौधे भी भवन की दीवारों को खोखला कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भवन की देखभाल करने में संवेदनशील नहीं है। यही कारण है कि भवन दिन प्रतिदिन खस्ता होता जा रहा है। भवन की दीवारों से होकर जाने वाली पेयजल पाइप जगह-जगह लीक हो रही है। इस कारण पाइप से बहने वाला पानी भी दीवारों को नुकसान पहुंचा रहा है। दीवारों के ऊपर लगा सीमेंट भी उखड़ रहा है।
सन 1890 में चंबा के राजा शाम सिंह के नाम पर उपरोक्त अस्पताल का निर्माण हुआ था। मौजूदा समय में भवन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, दवा निरीक्षक, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा समेत अन्य कई विभाग यहां पर चलाए जा रहे हैं। वर्ष 1890 में बने शाम सिंह अस्पताल के भवन को आज तक एक बार भी रिपेयर नहीं किया गया है।
भवन की दुर्दशा को देख लगता है कि यह कोई खंडहर हो। स्वास्थ्य विभाग इस भवन का इस्तेमाल तो कर रहा है। मगर भवन की देखभाल सही से नहीं कर रहा है। समय रहते जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस ऐतिहासिक भवन की देखभाल को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई तो आने वाले समय में भवन का खंडहर बन सकता है। भवन की रिपेयर करवाने को लेकर चंबावासी भी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। जिला वासियों ने दोबारा सरकार और प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त भवन की दयनीय हालत को जल्द सुधारा जाए।