{"_id":"5b4636374f1c1bbe248b5ed3","slug":"71531328055-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कारोबारियों को ठोका 37 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कारोबारियों को ठोका 37 हजार जुर्माना
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
tax
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। राज्य कर एवं आबकारी विभाग चंबा की टीम ने बुधवार को चंबा के विभिन्न स्थानों में दबिश देकर बिना बिल वाला सामान बेचने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा। इस दौरान टीम ने तीन मामलों में 37,582 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसमें किराना, रजाई और कोल्ड ड्रिंक्स संबंधी कारोबारी शामिल हैं। इनके खिलाफ विभागीय टीम ने कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान टीम में अजय कुमार सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी राजकुमार और सहायक दर्शन कुमार मौजूद रहे। जांच के दौरान पाया गया कि तीन कारोबारी बिना बिल और जीएसटी का सामान बेच रहे हैं। इसको देखते हुए उनके चालान काटे गए और सामान जब्त किया गया। जुर्माना अदा करने के बाद सामान छोड़ा गया। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नविंद्र सिंह ने बताया कि डलहौजी और चंबा की टीम ने बिना बिल का सामान बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। व्यापारियों के सामान को जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
डलहौजी में भी एक कारोबारी पर जुर्माना
डलहौजी में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी डलहौजी नूतन महाजन, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी रश्मि देवी की टीम ने व्यापारियों के सामान की चेकिंग की। जांच के दौरान सहारनपुर उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी को बिना बिल रजाइयां बेचते हुए पकड़ा गया। उसे 18240 रुपये जुर्माना ठोका गया। जुर्माना वसूल करने के बाद कारोबारी का सामान छोड़ा गया।
विज्ञापन