{"_id":"5b1967f04f1c1baa6e8b6c50","slug":"71528391664-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मजदूरी करवाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मजदूरी करवाने पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
child labour
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा के सौजन्य से वीरवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में किया। शिविर की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने की। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू के प्रधानाचार्य सुमन मिन्हास ने शिक्षा का अधिकार और ड्रॉप आउट बच्चों के लिए सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
शिविर में महिला सेल की प्रभारी सुनीता ने संशोधन बिल 2006 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा जिला श्रम अधिकारी ने बाल मजदूरी के बारे में बताया कि बाल मजदूरी करवाने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों से आह्वान किया है कि वह बाल मजदूरी को रोकने में सहयोग दें। शिविर में डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने भी प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बाल विवाह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कई लोग अज्ञानता के चलते बच्चों की कम उम्र में शादी करवा रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह बाल विवाह को रोकने के प्रयास करें और इकाई को इस बारे में सूचित करें। इस प्रशिक्षण शिविर में करीब 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन