{"_id":"5b0997e14f1c1bab6e8b4b9d","slug":"71527355361-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जेबीटी अध्यापक होंगे नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जेबीटी अध्यापक होंगे नियमित
Updated Sat, 26 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। 31 मार्च 2018 को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले छह अनुबंध आधार पर तैनात जेबीटी अध्यापक नियमित होंगे। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के मुताबिक विभाग ने संबंधित स्कूल प्रभारियों से शर्त को पूरा करने वाले शिक्षकों का ब्योरा तीन दिनों के भीतर कार्यालय मांगा है। इस मामले में लेटलतीफी बरतने वाले शिक्षक लापरवाही के लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विभाग की ओर से यह निर्देश जारी करने का मकसद नियमितीकरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों की औपचारिकताओं को जल्द पूरा करवाना है। प्रदेश सरकार ने अनुबंध आधार पर तैनात सरकारी कर्मचारियों को तीन साल में नियमित करने की व्यवस्था रखी है।
विज्ञापन
ऐसे में अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा चंबा में तैनात अनुबंध शिक्षकों का ब्योरा मांगा है। यह ब्योरा पहुंचते ही निदेशालय भेजा जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले छह जेबीटी अध्यापकों को नियमितीकरण का तोहफा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में तीन दिन के भीतर ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन