{"_id":"5aa016604f1c1b78028b8203","slug":"71520440928-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी अस्पताल में जल्द खुलेगा रूरल हेल्थ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी अस्पताल में जल्द खुलेगा रूरल हेल्थ सेंटर
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। टीबी अस्पताल चंबा में चल रहे अर्बन हेल्थ सेंटर की ओपीडी में जांच करवाने के लिए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पहले इस सेंटर में कोई भी मरीज जांच करवाने के लिए नहीं पहुंचता था। मगर पिछले एक सप्ताह से सेंटर में जांच करवाने वाले मरीजों का आंकड़ा दस के पार हो गया है। ओपीडी में रोजाना एक एमडी कॉम्युनिटी मेडिसिन बैठता है। यह ओपीडी में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करता है। जांच के बाद मरीजों को अर्बन हेल्थ सेंटर में ही दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं।
ओपीडी में कोई मरीज ऐसा आए जोकि गंभीर बीमारी से ग्रसित हो तो उसे जांच के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। यहां पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कर लिया जाता है। इससे मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल जाती है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के साथ एक अर्बन और दो रूरल हेल्थ सेंटर भी चलाए जा रहे हैं। चंबा में अर्बन हेल्थ सेंटर शुरू हो चुका है। रूरल हेल्थ सेंटर चलाने को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। जल्द ही ये हेल्थ सेंटर भी चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन
इन हेल्थ सेंटरों का फायदा संबंधित क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। उन्हें सामान्य बीमारी के उपचार के लिए अस्पताल में लाइनों में खड़े होकर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। चैन सिंह, योगराज, चमन सिंह, रूप लाल, होशियारा राम, देवी प्रसाद, जितेंद्र, सुरेंद्र और वरुण ने बताया कि अर्बन हेल्थ सेंटर खुलने से लोगों को फायदा मिल रहा है।
इस प्रकार के हेल्थ सेंटर अन्य स्थानों पर भी चलाने की जरूरत है।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि अर्बन हेल्थ सेंटर की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शीघ्र ही रूरल हेल्थ सेंटर भी शुरू किए जाएंगे। इससे जिला के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।