फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुुराह में चार महीनों से नहीं हुई सीमेंट की सप्लाई, विकास कार्य ठप

चुुराह में चार महीनों से नहीं हुई सीमेंट की सप्लाई, विकास कार्य ठप

Tue, 02 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
चुुराह में चार महीनों से नहीं हुई सीमेंट की सप्लाई, विकास कार्य ठप
सीमेंट - फोटो : File Photo

विज्ञापन
सतपाल शर्मा
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में चार महीनों से सीमेंट की सप्लाई नहीं हो रही है। इस वजह से पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर ब्रेक लग गई है। हालांकि पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बारे में बीडीओ को कई बार अवगत करवाया है। मगर अभी तक सीमेंट की सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास के कार्य रुक गए हैं। इसमें उपमंडल की 45 पंचायतों में मनरेगा के तहत पनिहार, पक्का पाथ और नहर सहित अन्य विकास के कार्य शामिल हैं। समय रहते इन कार्यों को पूरा नहीं किया गया तो अधूरे कार्य निर्माण से पहले ही क्षतिग्रस्त हो जाएंगे। इसके बाद इन कार्यों को दोबारा से करवाना होगा। इसमें समय और पैसे दोनों की बर्बाद होगी। बोंदेड़ी पंचायत के प्रधान जसवंत सिंह, टेपा के प्रधान ध्यान सिंह, देवीकोठी के प्रधान परसराम और पधर के उपप्रधान धनपत ने बताया कि चुराह की 45 पंचायतों में कई विकास के कार्य चल रहे हैं। मगर सीमेंट नहीं मिलने से इन कार्यों को पूरा नहीं किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधि सीमेंट को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी के कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं। मगर अभी तक सीमेंट की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। लोगों ने बताया कि आने वाले दिनों में बर्फबारी होने के आसार हैं। ऐसे में समय से पहले निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया गया तो उन्हें क्षति पहुंच सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि चुराह में जल्द से जल्द सीमेंट की सप्लाई बहाल की जाए। ताकि रुके हुए निर्माण कार्यों को पूरा किया जा सके।

उच्चाधिकारियों को करवाया समस्या के बारे किया अवगत : अनूप
खंड विकास अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके ध्यान में सीमेंट की सप्लाई नहीं होने का मामला लाया है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही सीमेंट की सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed