फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्स कर्मचारियों की भर्ती चंबा में ली जाए

मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्स कर्मचारियों की भर्ती चंबा में ली जाए

Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्स कर्मचारियों की भर्ती चंबा में ली जाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में आउटसोर्स कर्मचारियों की हो रही भर्ती का पीसीसी सचिव पवन नैयर ने विरोध किया है। नैयर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती आईएफएसएल कंपनी द्वारा की जा रही है। कंपनी ने कर्मचारियों की भर्ती लेने का स्थान जिला मुख्यालय की बजाय पचास किमी दूर बाथरी में रखा है। भर्ती को लेकर लोकल समाचार पत्रों में भी कोई इश्तहार नहीं दिया गया। जिसे पढ़कर लोग भर्ती के लिए आवेदन कर सकते। चंबा के ज्यादातर लोगों को इस भर्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कंपनी भर्ती के नाम पर बाहरी लोगों को तवज्जो देगी। चंबा के लोग काफी समय से मेडिकल कॉलेज में नौकरी पाने की आस लगाए बैठे हैं। परंतु निजी कंपनी जिस तरह से मुख्यालय से बाहर साक्षात्कार ले रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि चंबा के लोगों को मेडिकल कॉलेज में नौकरी नहीं दी जाएगी। यहां बाहरी लोगों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कर्मचारियों की भर्ती रद्द नहीं की तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह व इलेक्शन कमीशन से की जाएगी। उन्होंने कहा कि चंबा वासियों से किसी प्रकार का भेदभाव सहन नहीं किया जाएगा। जरूरत हुई तो इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा। ऐसा ही चलता रहा तो चंबा में खुलने वाले बड़े संस्थान में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed