{"_id":"62d598b00fa4a7560c3ca292","slug":"63-corona-infected-including-medical-college-personnel-chamba-news-sml4156433138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज कर्मी सहित 63 निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज कर्मी सहित 63 निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज कर्मी सहित जिले में 63 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को होमआइसोलेट कर दिया गया है वहीं 50 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 445 पहुंच गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई को 456 सैंपल रैट में जांच के लिए भेजे। इनमें से 394 सैंपल निगेटिव जबकि 62 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। वहीं 17 जुलाई को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 6 सैंपलों में से 5 सैंपल निगेटिव और एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया। संक्रमितों में मेडिकल कॉलेज चंबा के एक कर्मी समेत कियाणी, चुहन, खज्जियार, घराणी, डलहौजी कैंट, रामपुर, ढढियारा, ककीरा, टुंडी, मंहुता, भगियाला, सुल्याली, नलौह, डरोनी, घरेड़, पंजसेई, कियाणी, भरमौर, घरेड़ी, सिरड़ी, संचूई, ब्रेही, किहार, सिंघा, दिघाई, सलणी, डियूर, बाड़का, किहार, भडेरा, खरोटी, तेलका, चनेड़, चरोड़ी, देग्रां, चन्वास, जुंगरा, थल्ली, कल्हेल, हिमगिरी, सियूला, खुशनगरी, सनवाल, साच, अपर जुलाहकड़ी, बाट, चुराह, भटियात, राजपुरा, एनएचपीसी चमेरा द्वितीय और रठियार से संबंधित हैं। बताया कि जिले में अब तक 16,908 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16,284 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 177 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लिहाजा लोग कोरोना नियमों का पालन कर स्वयं, अपने परिवारों और समाज में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद कर सकते हैं।