फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एनएच बदहाल, एक महीने से भरमौर मुख्यालय तक नहीं पहुंच रहीं बसें

एनएच बदहाल, एक महीने से भरमौर मुख्यालय तक नहीं पहुंच रहीं बसें

Mon, 11 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
एनएच बदहाल, एक महीने से भरमौर मुख्यालय तक नहीं पहुंच रहीं बसें
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब एक माह से एनएच पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई है। भरमौर गाड़ी न पहुंचने के कारण जहां आम लोगों को परेशानियां पेश आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ निगम को भी रोजाना हजारों की चपत लग रही है। निगम वर्तमान में बसें तो भेज रहा है। मगर बग्गा से आगे सड़क की हालत खस्ता होने के कारण बस आगे नहीं जा पा रही है।
विज्ञापन


इस कारण यात्रियों को आगे का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। इसके साथ ही टैक्सियों का किराया चुकाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में इस बार फरवरी माह में भी भारी हिमपात हुआ है। इससे बग्गा बांध के समीप सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मार्ग पर लगा डंगा ध्वस्त हो गया है। इस वजह से एचआरटीसी की पांच बसें यहां एक माह से फंसी हुई हैं। हालांकि यहां डंगे के निर्माण का कार्य चल रहा है। मगर अभी तक हाईवे आगामी दो सप्ताह तक बहाल होने के आसार नहीं है। सड़क कई जगह धंसने के कारण ऊपर की परत ही रह गई है। जबकि नीचे डंगा पुरी तरह से ढह गया है।
विज्ञापन


रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवराज, ध्यान सिंह, वीरेंद्र कुमार, बलदेव, सिंह, रोशन लाल, कल्याण सिंह, जीवन सिंह, उमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, पवन कुमार, कुशल कुमार और राजकुमार का कहना है कि हाईवे पर बग्गा तक ही बसें जा रही हैं। जबकि इससे आगे उन्हें निजी वाहनों और टैक्सियों के माध्यम से आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में टैक्सी चालक भारी भरकम किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क का मरम्मत कार्य धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में सड़क बहाल होने में काफी समय लग रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द उक्त मार्ग को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed