{"_id":"5bc760d7bdec226983026674","slug":"61539793111-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओएस के तहत आनलाइन पंजीकरण तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओएस के तहत आनलाइन पंजीकरण तिथियां घोषित
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली (चंबा)। हिमाचल प्रदेेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत मार्च 2019 में ली जाने वाली मिडल, मैट्रिक और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथियां घोषित कर दी है। इसमें जो भी परीक्षार्थी मार्च 2009 या इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में अनुर्तीण रहे हैं, वह टीओसी के लाभ के साथ परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
आठवीं, 10वीं और जमा दो कक्षाओं के लिए विद्यार्थी एक अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि एक नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक 25 रुपये लेट फीस और एक दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक 500 रुपये लेट फीस लगेगी। रावमापा होली के प्रधानचार्य संजीव कुमार व एसओएस के प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि एसओएस के तहत मार्च 2019 में ली जाने वाली मिडल, मैट्रिक और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के लिए आनलाइन पंजीकरण की तिथियां निर्धारित की गई है।
विज्ञापन