फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मुगला मोहल्ला में कुतों ने नौंच डाले तीन लोग

मुगला मोहल्ला में कुतों ने नौंच डाले तीन लोग

Thu, 16 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुगला मोहल्ला में कुतों ने नौंच डाले तीन लोग
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

चंबा। हरदासपुरा वार्ड के मुगला मोहल्ले में बुधवार को पागल कुत्ते ने तीन लोगों को काट दिया। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब शिव मंदिर मुगला के पास पागल कुत्ते ने राहगीरों समेत दो पहिया वाहन सवारों पर झपटना शुरू कर दिया। इस दौरान बाइक पर जा रहे एक दंपती को पागल कुत्ते ने काट लिया। इसमें महिला की टांग को नोंच डाला। इससे महिला खून से लथपथ हो गई। इसके बाद वहां पर इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ ने पागल कुत्ते को शिव मंदिर परिसर में बंद किया।

विज्ञापन


इसके बाद डंडो के प्रहार से कुत्ते को मार गिराया गया। साथ नप को भी इस बारे में सूचित किया गया। नप के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचा। इसके बाद कुत्ते के शव को मंदिर परिसर से उठाकर ठिकाने लगाया। स्थानीय निवासी शम्मी कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, अमर चंद, रवि कुमार, हंसराज और अजय कुमार ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मुगला मोहल्ले में सुबह से लेकर शाम तक कुत्ते घूमते रहते हैं और वह राहगीरों के पर झपट पड़ते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर परिषद से आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed