फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-मंगली मार्ग पर चलने वाली सरकारी बस छह महीने से बंद

चंबा-मंगली मार्ग पर चलने वाली सरकारी बस छह महीने से बंद

Sat, 28 Jul 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा-मंगली मार्ग पर चलने वाली सरकारी बस छह महीने से बंद
hrtc - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चंबा-मंगली मार्ग पर चलने वाली सरकारी बस सेवा छह माह से बंद पड़ी है। इसकी वजह से चार पंचायतों के लोग परेशान हैं। छह माह पहले लोगों को मार्ग पर बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा था। मगर एचआरटीसी प्रबंधन ने अचानक बस सेवा को बंद कर दिया। जब प्रबंधन से बस सेवा बंद करने का कारण पूछा गया, तो ग्रामीणों को स्टाफ की कमी का हवाला दिया गया। इसकी वजह से ग्रामीणों को बस सेवा से महरूम रहना पड़ रहा है।


ग्रामीण चेतराम, योगराज, कमल कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, देसराज, अजय कुमार, मनीष कुमार, जीत सिंह, गोविंद, रमेश कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर बस सेवा बंद होने से लोग काफी परेशान हैं। लोगों को आवाजाही के लिए निजी वाहनों और टैक्सियों का किराया चुकाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की कि उपरोक्त मार्ग पर बंद बस सेवा को जल्द बहाल करवाया जाए। आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि छह माह पहले जो बस सेवा बंद की गई थी, उसे एक सप्ताह के भीतर दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed