{"_id":"5ad23d784f1c1b9c098b4863","slug":"61523727736-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के तीन बहादुरों को आज मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के तीन बहादुरों को आज मिलेगा सम्मान
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
चंबा।
हिमाचल दिवस पर चंबा के तीन बहादुरों को सम्मानित किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर जिले की तीन हस्तियों को पुरस्कृत करेंगे। 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले हिमाचल दिवस के जिला स्तरीय आयोजन में मंत्री किशन कपूर तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान वह जुलाई 2017 में प्राकृतिक आपदा के दौरान एक महिला की जान बचाने वाले शिव प्रसाद निवासी सुल्ला, औराफाटी भरमौर को जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन ने शनिवार को हिमाचल दिवस के मौके पर सम्मानित किए जाने वाले बहादुरों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दूसरा नाम मोहल्ला जुलाहकड़ी निवासी सिमरनजीत सिंह का है। सिमरनजीत सिंह ने सर्बिया में आयोजित वॉको यूरोपियन किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में तृतीय स्थान हासिल किया है। इसके अलावा पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल सोनू कुमार को भी रावी नदी में फंसे दस वर्षीय किशोर को बचाने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। जिलास्तरीय हिमाचल प्रदेश समारोह को लेकर पुलिस महकमे ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। जिला मुख्यालय के प्रवेशद्वार सहित अन्य जगहों पर पुलिस का पहरा कड़ा किया गया है।
000