फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 किलोमीटर की दूरी पड़ रही जिंदगी पर भारी

12 किलोमीटर की दूरी पड़ रही जिंदगी पर भारी

Wed, 28 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
12 किलोमीटर की दूरी पड़ रही जिंदगी पर भारी
road shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा का न होना अनमोल जिंदगियों पर भारी पड़ रहा है। ग्राम पंचायत जटकरी के दर्जन भर गांव आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर हैं। बुधवार को हुरेड़ गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग बीमार पड़ गए। सड़क न होने की सूरत में परिजनों ने उन्हें पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। यहां से आगे वाहन से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस बेबसी के आलम में ग्रामीणों को सड़क की कमी खूब खली। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के लोग आए दिन इस वजह परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। आठ वर्ष पूर्व कुराह-चड़ी-हुरेड़-बघैर सड़क निर्माण करवाने के लिए करीब 21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी। कुराह-चड़ी-हुरेड़-बघैर सडक निर्माण से दर्जन भर गांवों के लोगों को सड़क सुविधा नसीब होनी थी। बावजूद इसके हैरानी की बात यह है कि आज दिन तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों को जिला मुख्यालय चंबा जाने, खाद्य सामग्री और गृह निर्माण की सामग्री घरों तक पहुंचाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। वहीं, संबंधित विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य आरंभ न करवा पाने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीण महिंद्र कुमार, बिट्टू, माधो, ईश्वर, धनीराम, जगदीश, चरनो, निक्कू, रतनो, गोरखीया, सिंघराम और उमेश कुमार का कहना है कि जिला मुख्यालय चंबा से मात्र बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित हुरेड़ गांव में बुधवार को 80 वर्षीय प्यारू पुत्र हीरू बीमार पड़ गए। बीमारी की हालत में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाना आवश्यक था। बुजुर्ग की हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई मर्तबा तो मरीज समयानुसार अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हें और उनकी बीच रास्ते में ही मौत हो जाती है। लोनिवि उपमंडल भरमौर के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि कुराह-चड़ी-हुरेड़-बघैर सडक निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ की गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed