{"_id":"5a5797d54f1c1b38198b468b","slug":"61515689941-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसटी और हलेला की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसटी और हलेला की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका चंबा। विकास सांस्कृतिक दल मौड़ा और इंपैक्ट पब्लिक स्कूल तेलका ने तेलका ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में व्यापार मंडल कमेटी तेलका अध्यक्ष देसराज बसंत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इंपैक्ट पब्लिक स्कूल तेलका के प्रधानाचार्य मोहम्मद भुट्टो, विकास सांस्कृतिक दल मौड़ा के अध्यक्ष महिंद्र बसंत व अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि को बैज और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन करवाने हेतु 2100 रुपये दिए। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए । पहला मैच इलेवन स्टार जम्मू और डीएसटी स्टार के बीच खेला गया। इसमें जम्मू की टीम ने 10 ओवरों में पांच विकेट पर 66 रन बनाए। जवाब में डीएसटी स्टार टीम ने यह लक्ष्य सात ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल किया। दूसरा मैच वणी और हलेला के बीच खेला गया। इसमें हलेला की टीम ने दस ओवरों में पांच विकेट पर 96 रन बनाए। जबकि वणी की टीम 47 रनों पर ही सिमट गई। इस मौके पर मौड़ा के उपप्रधान पृथ्वी सिंह, राजकुमार, जोधा राम मौजूद रहे।