{"_id":"5a11931f4f1c1bd0408b7a20","slug":"61511101215-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीकोठी नाले के समीप बाईक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीकोठी नाले के समीप बाईक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। देवीकोठी-भंजराड़ू मार्ग देवी कोठी नाले के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक घायल हो गया। हादसा रविवार को दोपहर बाद हुआ। हादसे में बाइक सवार को मामूली चोटें आई हैं। इसे निजी क्लीनिक में उपचार दिया गया। खबर की पुष्टि स्थानीय पंचायत प्रधान भावना ने की। जानकारी के अनुसार घायल देवी सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी गांव भियास ग्राम पंचायत सत्यास तहसील चुराह जिला चंबा देवी कोठी निजी कार्य से गया था। मगर वहां से वापस आते समय देवी कोठी नाले के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक करीब तीन सौ फीट नीचे लुढ़क गई। जबकि देवी सिंह सड़क के नीचे झाड़ियों में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को छुट्टी कर दी गई।