फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   6 villages of Diola Panchayat are deprived of road facility today.

Chamba News: दियोला पंचायत के 6 गांव आज सड़क सुविधा से वंचित

Mon, 22 Dec 2025 05:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Dec 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
6 villages of Diola Panchayat are deprived of road facility today.
मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए पालकी से पहुंचाना पड़ता है सड़क तक
विज्ञापन

विद्यार्थी हर दिन पांच घंटे पैदल सफर कर पहुंचते हैं सकूल
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह की दियोला पंचायत के छह गांव अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। हालत यह है कि गांव में कोई बीमार हो जाए तो उसे पीठ या पालकी में उठाकर पहले सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाता है। ऐसे में कई बार गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ देते हैं।
सड़क के अभाव मेंं विद्यार्थियों को भी रोजाना पांच घंटे पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में उन्हें स्कूल से घर पहुंचने में शाम हो जाती है। इसके अलावा ग्रामीणों को खाद्य और गृह निर्माण सामग्री पीठ पर उठाकर या फिर खच्चर के जरिये ही घर तक पहुंचानी पड़ती है। पंचायत के गांव घासेली, सुकराला, बासुआ, कनोदी, फानोता, द्वारी, कुंडौली ,घेवा आजादी के 76 वर्षों बाद भी सड़क से वंचित हैं।
विज्ञापन


लोगों में रेखा, अशोक नेगी ज्ञान, खेमू नेगी, सनी नेगी, साहब सिंह, राकेश और मीना ने बताया कि सड़क बनाने के लिए वे कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग कर चुके हैं, लेकिन आज दिन तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार ने बताया है कि गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed