{"_id":"6535584a22e048b45904c636","slug":"6-thousand-devotees-paid-obeisance-at-bhadrakali-mata-temple-bhalai-chamba-news-c-88-1-cmb1002-10414-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भद्रकाली माता मंदिर भलेई में 6 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भद्रकाली माता मंदिर भलेई में 6 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Sun, 22 Oct 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा के कियाणी में नवरात्रों पर अष्टमी के उपलक्ष पर कंजक पूजन के दौरान कंजकें।संवाद
चंबा। भद्रकाली माता मंदिर भलेई में आठवें नवरात्रे पर सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक अष्टमी पूजा और हवन किया गया। अल सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद मंदिर में शीश नवाजने के लिए पहुंचने वाले भक्तों का तांता लगा रहा।
अष्टमी पर भलेई माता मंदिर में लगभग छह हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। भलेई, सुंड़ला, बनीखेत, खैरी, डलहौजी, चुवाड़ी, मैहला, चंबा समेत आस-पास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर पहुंचे। भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी प्रधान कमल कुमार ठाकुर ने बताया कि मंदिर में अष्टमी पर छह हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाजा। शारदीय यज्ञ में गणमान्यों ने पूर्णाहुति डाल कर प्रदेश में फिर से प्राकृतिक आपदा न हो, इसकी कामना की। बताया कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे 31 पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखे। पुलिस कर्मी मंदिर में अधिक भीड़-भाड़ न हो इसके लिए भक्तों को बारी-बारी मंदिर के भीतर दर्शन के लिए भेजते दिखे। मंदिर में जिला के दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन इत्यादि भी करवाए। मंदिर परिसर में सुबह 9:00 बजे से लेकर सांय 5:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया।
--