फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   56 vehicles registered in Bharmour, no facility of taxi stand

Chamba News: भरमौर में 56 वाहन पंजीकृत, टैक्सी स्टैंड की नहीं सुविधा

Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
56 vehicles registered in Bharmour, no facility of taxi stand
भरमौर में 56 वाहन पंजीकृत, टैक्सी स्टैंड की नहीं सुविधा
विज्ञापन

चालक हो रहे परेशान, कई बार दे चुके हैं प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा) उपमंडल भरमौर में मणिमहेश टैक्सी यूनियन में 56 वाहन पंजीकृत हैं लेकिन, टैक्सी स्टैंड की सुविधा नहीं है। ऐसे में यह समस्या दिनप्रतिदिन गंभीर बनती जा रही है। टैक्सी चालकों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड के साथ जो टैक्सी स्टैंड है, उसमें बढ़ी मुश्किल से बीस से पचीस वाहन ही खड़े हो पाते हैं। शेष टैक्सी चालकों को अपने वाहन पुराने बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ही खड़े करने पड़ रहे हैं। इससे हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। विशेषकर मणिमहेश यात्रा के दौरान यह समस्या काफी गंभीर हो जाती है।
मणिमहेश टैक्सी यूनियन के प्रधान अंकुश शर्मा ने कहा कि कई बार टैक्सी स्टैंड की मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन से मांग की है लेकिन कोई हल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान काफी परेशानी रहती है।
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड पर दोनों तरफ वाहन खड़े रहने के कारण दुकानदारों को परेशानी होती है। अगर टैक्सी स्टैंड बन जाए तो लोगों सहित सैलानियों को भी इसकी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम प्रसाद
टैक्सी स्टैंड न होने के कारण मजबूरन हमें पुराने बस स्टैंड के पास वाहन पार्क करने पड़ते हैं। ऐसे में कई बार दुकानदारों से उलझना पड़ता है। इससे काफी दिक्कत हो रही है।
सुनील शर्मा
सरकार हम से टैक्स वसूलती है। शेष जगह टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था की गई है लेकिन भरमौर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की है। लंबे समय से समस्या चल रही है।
-पंकज कुमार
भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि इसके बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed