{"_id":"5cb604babdec2275a46a1bf1","slug":"51555432634-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार के आठ होटलों के कटेंगे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार के आठ होटलों के कटेंगे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
चंबा। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में आठ होटलों के बिजली मीटर काटने के आदेश विद्युत बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। होटल मालिकों के नक्शे जमा न करवाने के चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
बोर्ड ने जल्द इन होटल मालिकों को नक्शे जमा करवाने के आदेश दिए हैं। अगर होटल मालिक जल्द ही नक्शे जमा नहीं करवाते हैं तो विद्युत बोर्ड की ओर से होटलों के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत बोर्ड के जारी निर्देशों के बाद होटल मालिकों में हड़कंप मच गया है। विद्युत बोर्ड की ओर से यह कार्रवाई करने का मकसद नियमों को पूरा न करने वाले होटल मालिकों पर शिकंजा कसना है।
जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड ने इस सूची में आठ होटलों को शामिल कर नोटिस जारी किए हैं। गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में हर साल काफी तादाद में पर्यटक पहुंचते है। ऐसे में यहां होटलों का बिना नियमों को पूरा किए निर्माण किया जा रहा है। यहां स्थिति ऐसी है कि होटल मालिक मापदंडों को दरकिनार कर रहे हैं और बिना नक्शे के ही भवन तैयार कर रहे हैं। जो सरकारी नियमों के अनुरूप गलत है। ऐसे में अब विद्युत बोर्ड की ओर से ऐसे होटल मालिकों पर शिकंजा कसने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इसमें सबसे पहले ऐसे होटलों पर कार्रवाई की जा रही है जो कि नक्शे जमा नहीं करवा रहे है। बताया यह भी जा रहा है कि बीते करीब डेढ़ साल में आधा दर्जन नए होटलों का निर्माण खज्जियार में हुआ है। यहां नियमों को दरकिनार कर बिना नक्शे के ही भवन खड़े कर दिए गए हैैं।
बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद अन्य विभागों की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठनी आरंभ हो गई है। विद्युत बोर्ड चंबा के सहायक अभियंता हरि सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आठ होटलों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन होटलों के पास निरीक्षण के दौरान नक्शे नहीं पाए जाते हैं तो यह कार्रवाई की जाएगी।