फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रावमापा तीसा की छात्र संगठन समिति ने भरी हुंकार

रावमापा तीसा की छात्र संगठन समिति ने भरी हुंकार

Fri, 27 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
रावमापा तीसा की छात्र संगठन समिति ने भरी हुंकार
तीसा (चंबा)। रावमापा तीसा में स्टाफ की कमी को लेकर छात्र संगठन समिति ने हुंकार भर दी है। छात्र संगठन समिति ने साफ किया है कि एक अगस्त तक रिक्त पदों पर अध्यापकों की तैनाती नहीं की जाती है तो छात्र अभिभावकों संग हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग की ही होगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में करीबन 450 छात्र-छात्राएं शिक्षा हासिल करने के लिए दूर-दराज के गांवों से पहुंचते हैं। विद्यालय में कई महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े होने से विद्यार्थियों को संपूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसी के चलते विद्यालयों में अवकाश से पूर्व स्कूली विद्यार्थी चार दिनों तक हड़ताल पर भी रहे थे। जिसके उपंरात विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को छुट्टियों से पहले रिक्त पदों को भरने की मांग उठाते हुए हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी थी। बहरहाल, अब सोमवार से एक बार से अवकाश उपरांत विद्यालय आरंभ होने वाले हैं। बावजूद इसके अभी तक विद्यालय में रिक्त पदों पर अध्यापकों की तैनाती नहीं हो पाई है। इसी से गुस्साएं छात्रों का संगठन शुक्रवार को एसडीएम चुराह से मिला। इसमें छात्रों ने एसडीएम को पाठशाला में चल रही अध्यापकों की कमी से अवगत करवाया। साथ ही उनसे मांग करते हुए कहा कि पाठशाला में हाल ही में जो अध्यापक स्थानांतरित हुए हैं। उनके स्थान पर अन्य अध्यापकों को नहीं भेजा गया है। इसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने एसडीएम को दो टूक शब्दों में कहा कि अगर एक अगस्त तक स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पद नहीं भरे गए तो सभी छात्र अपने अभिभावकों के साथ हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसा होने पर कोई भी छात्र स्कूल नहीं आएगा और सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके बाद जो परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन व शिक्षा विभाग की होगी। क्योंकि स्कूल में बिना शिक्षक छात्रों की पढ़ाई अधूरी है। अगर स्कूल में अध्यापक ही नहीं होंगे तो छात्र प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे कैसे निकल पाएंगे।
विज्ञापन


स्कूल में इतने अध्यापकों के पद खाली
स्कूल में वर्तमान समय में प्रवक्ता अंग्रेजी, प्रवक्ता वाणिज्य, प्रवक्ता राजनीति शास्त्र, प्रवक्ता बायोलॉजी, प्रवक्ता इतिहास, भाषा अध्यापक और लैब असिस्टेंट के पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि रावमापा तीसा में रिक्त पड़े हुए पदों बारे शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed