{"_id":"5af1cb0c4f1c1b3b0b8b8b82","slug":"51525795596-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा हिमपात, बसें फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा हिमपात, बसें फंसी
Updated Tue, 08 May 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बीते दो दिनों से मौसम की करवट से समूचा पांगी क्षेत्र प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया है। बीते दो दिनों से इलाके की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी हो रही है। इससे पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।
मंगलवार को हुडान, भटौरी, सुराल, परमार और चस्क भटौरी में करीब दो से तीन इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर घाटी के निचले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूूर है। घाटी के मुख्य बाजारों से भी रौनक गायब है। दो दिनों से हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसान व बागवान परेशान हैं।
विज्ञापन
किसान इस बारिश और ओलावृष्टि को फसल के नजरिए से बेहतर नहीं मान रहे है। बागवानों की मानें तो घाटी में सेब के पेड़ों पर फ्लावरिंग का दौर शुरू हो चुका है और ओलावृष्टि से फ्लावरिंग पर विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के चलते घाटी में निगम की चार बसें फंस गई है। इससे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अड्डा प्रभारी पांगी मनोज कुमार का कहना है कि चार बस रूटों में बसें फंसी हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मार्गों पर भूस्खलन होने के चलते बसों की आवाजाही पर ब्रेक लगी हुई है।
विज्ञापन