फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   आउट सोर्स कर्मचारियों के वेतन में की जाए बढ़ोतरी

आउट सोर्स कर्मचारियों के वेतन में की जाए बढ़ोतरी

Fri, 02 Feb 2018 10:58 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
आउट सोर्स कर्मचारियों के वेतन में की जाए बढ़ोतरी
चंबा। चुुराह उपमंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुक्रवार को विस उपाध्यक्ष हंसराज को ज्ञापन सौंपा। इसमें आउटसोर्स कर्मचारियों ने ठोस नीति बनाने की मांग उठाई। आउटसोर्स कर्मचारियों चमन सिंह, अरुण कुमार, लोकेश कुमार, राकेश चंद, अंकित शर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में आउटसोर्स कर्मचारियों को पांच से छह हजार रुपये वेतन मिल रहा है। इससे परिवार का पालन-पोषण बड़ी मुश्किल से हो रहा है। अभी तक सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई नीति नहीं बनाई है। इसकी वजह से उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने विस उपाध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की जाए। साथ ही शीघ्र कोई ठोस नीति बनाई जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed