फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   साल घाटी और चुराह की मक्की से बनें शूगर फ्री खाद्य वस्तुएं

साल घाटी और चुराह की मक्की से बनें शूगर फ्री खाद्य वस्तुएं

Sat, 06 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
साल घाटी और चुराह की मक्की से बनें शूगर फ्री खाद्य वस्तुएं
मक्का - फोटो : getty images
चंबा। सेहत के हिसाब से आजकल हर किसी को शूगर फ्री चीजें चाहिए। अगर सरकार चंबा जिले पर मेहरबान हो तो यह तमाम चीजें जिले की जनता को अपने गृह क्षेत्र में मिलेंगी। मक्की में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। इसमें पाए जाने वाले स्टार्च से शूगर फ्री खाद्य वस्तुएं तैयार हो सकती है। इसको लेकर जनमत निर्माण अभियान में लोगों ने सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है। चंबा की गिनती शीर्ष मक्की उत्पादक जिले के रूप में की जाती है। वर्ष 2015 के आंकड़ों के मुताबिक जिले के 27040 हेक्टेयर पर 63811 मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ है। मक्की की इतनी ज्यादा पैदावार होने के बावजूद दिक्कत बस यही है कि यहां पर मक्की पर आधारित कोई उद्योग नही है। बहरहाल, चंबा में मक्की पर आधारित कोई उद्योग लगना चाहिए। शनिवार को चंबा जनमत निर्माण अभियान के तहत चले हस्ताक्षर अभियान के दौरान मक्की की फसल मुख्य मुद्दा रहा। लामू निवासी अनिल, थुलेल निवासी राजीव, दिनेश कुमार, घनश्याम शर्मा, बृजेश, केहर सिंह और ललित ठाकुर ने बताया कि चंबा जिले में काफी ज्यादा मक्की पैदा होती है। दिक्कत यह है कि मक्की का सदुपयोग कैसे हो। इस बारे लोगों को जानकारी ही नहीं। यूं तो हर क्षेत्र की मक्की की अलग पहचान है। मगर साल घाटी और चुराह की मक्की को गुणवत्तायुक्त होती है। स्टार्च की इस मात्रा से हर तरह की खाद्य वस्तुओं को शूगर फ्री बनाया जा सकता है। बस इस मामले में शोध की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed