{"_id":"5a2975894f1c1b686a8b80aa","slug":"51512666505-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याणा, मंजीर, दिघाई में तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याणा, मंजीर, दिघाई में तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
leopard attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सुरंगानी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत ब्याणा, मंजीर और दिघाई में बीते एक महीने से तेंदुए ने खूब आतंक मचाया है। बीते कुछ दिन पहले विपन कुमार निवासी सुंरगानी पावर हाउस से काम कर शाम को घर लौट रहा था। ऐसे में यकायक बीच राह में तेंदुआ आ धमका। तेंदुआ देख उसके होश फाख्ता हो गए। विपन के तेंदुए को अपनी ओर आता देख जोर-जोर से चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीखने आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां से तेंदुए को भगाया। इससे लोगों में तेंदुए का डर बैठ गया है। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। स्थानीय निवासी अजय भारद्वाज, सोनू भारद्वाज, दीपक कुमार, निशा कुमारी, विपिन कुमार, किशोरी कुमार, बिन्दरो राम, सपना कुमारी, मनोज कुमार, रमेश कुमार, बिहारी लाल और मान सिंह का कहना है उपरोक्त पंचायतों में तेंदुए के हमले काफी बढ़ गए हैं। तेंदुआ दो माह में 60 से ज्यादा मवेशियों को शिकार बना चुका है। जबकि तेंदुए ने लोगों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। समय रहते तेंदुए को पकड़ा नहीं गया तो स्थानीय लोगों को इसके भयानक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। तेंदुए ने ब्याणा, सैली, नगलोड़ी, मंजीर, दिघाई और अन्य जगहों मे अपना आतंक मचा रखा है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हें तेंदुए से निजात दिलाई जाए। डीएफओ सलूणी कमल भारती का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे। पकड़ने के बाद तेंदुए को चिड़िया घर भेज दिया जाएगा।