फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   51 thousand fine collected from 51 drivers

Chamba News: 51 वाहन चालकों से वसूला 51 हजार जुर्माना

Sat, 02 Mar 2024 07:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Mar 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
51 thousand fine collected from 51 drivers
51 वाहन चालकों से वसूला 51 हजार जुर्माना
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की प्री-लोक अदालत में पेश हुए चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की प्री-लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के करीब 150 चालान पेश हुए। इनमें 51 चालान के तहत 51,000 रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया। चालान होने की सूरत में वाहन चालक कई मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में चालान भरते हैं। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की प्री-लोक अदालत में 151 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें करीब 51 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूल की गई। न्यायालय की ओर से 150 मामलों में समन जारी किए गए थे। इन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की प्री-लोक की अदालत में पेश होने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी करीब 99 लोग अदालत में प्रस्तुत नहीं हुए, उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर समन जारी किए गए। गौर रहे कि प्री-लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटान किया जाता है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed