{"_id":"673a21e076571be3d108283a","slug":"50-girl-students-will-get-a-new-building-facility-of-smart-classroom-will-also-be-available-chamba-news-c-88-1-cmb1003-137406-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 50 छात्राओं को मिलेगा नया भवन, स्मार्ट क्लासरूम की भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 50 छात्राओं को मिलेगा नया भवन, स्मार्ट क्लासरूम की भी सुविधा
Sun, 17 Nov 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चिल्ली छात्रावास में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को जल्द ही नए भवन की सौगात मिलेगी। भवन का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 50 छात्राओं के रहने की क्षमता अनुसार बनाया जा रहा नया भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें स्मार्ट क्लासरूम और ऑनलाइन कक्षाएं शामिल हैं। इससे छात्राओं की शिक्षा में सुधार होगा और उन्हें बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी।
अगले साल जनवरी तक भवन का कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। भवन का निर्माण कार्य बैरा स्यूल पावर परियोजना के तहत हो रहा है। इस भवन के निर्माण में चार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। आगामी शैक्षणिक सत्र में छात्राओं को नया भवन मिल जाएगा।
जानकारी के अनुसार तत्कालीन उपायुक्त डीसी राणा ने सीएसआर के तहत एमओयू साइन किया था। इसके तहत बैरा स्यूल पावर परियोजना की ओर से छात्रावास के लिए नया भवन निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया था। करीब चार करोड़ रुपये बजट रखा था। बहरहाल, यह राशि सीएसआर के तहत जारी हुई। इसके तहत छात्राओं को नया भवन मिलने जा रहा है। इसमें लाइब्रेरी का भी प्रावधान रहेगा। पहले यह छात्रावास अन्य भवन में चल रहा था। लेकिन वर्तमान जिला मुख्यालय स्थित छात्रावास में छात्राएं रह रही है। भवन निर्माण होने के बाद छात्राओं को चिल्ली स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएसआर के तहत इस भवन का निर्माण किया जा रहा है। करीब चार करोड़ रुपये की राशि भवन निर्माण पर खर्च की जा रही है। जनवरी तक कार्य पूरा होने की संभावनाएं हैं।
राकेश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग