{"_id":"6aa5804d68bf3815990bb108","slug":"4750-pilgrims-set-off-from-hadsar-for-the-kailash-pilgrimage-chamba-news-c-88-1-ssml1006-196466-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हड़सर से 4750 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हड़सर से 4750 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना
Sat, 12 Sep 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
भरमौर/चंबा। मणिमहेश यात्रा के तहत शनिवार को भी श्रद्धालुओं के पवित्र मणिमहेश धाम और कैलाश दर्शन के लिए रवाना होने का सिलसिला जारी रहा।
एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को शाम छह बजे तक हड़सर से पैदल मार्ग के माध्यम से करीब 4750 श्रद्धालु मणिमहेश धाम के लिए रवाना हुए।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। शनिवार को भरमौर से गौरीकुंड के लिए 64 उड़ानें हुईं। इनमें 348 श्रद्धालु भरमौर से गौरीकुंड और करीब 300 श्रद्धालु गौरीकुंड से भरमौर पहुंचे।
एसडीएम ने बताया कि होली से कलाह होते हुए मणिमहेश जाने वाले पैदल मार्ग से भी शाम चार बजे तक 30 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना हुए। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। संवाद