फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   47 cedar sleepers recovered from a shop in Pangi's Kufa Panchayat.

Chamba News: पांगी की कुफा पंचायत में दुकान से देवदार के 47 स्लीपर बरामद

Fri, 03 Nov 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
47 cedar sleepers recovered from a shop in Pangi's Kufa Panchayat.
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की कुफा पंचायत में एक निजी दुकान में वन विभाग ने अवैध तरीके से रखे देवदार के 47 स्लीपर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने पुलिस थाना पांगी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं मौके पर बरामद किए गए देवदार के स्लीपरों को जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक कुफा स्थित एक दुकान पर जब वन विभाग की टीम ने बीती देर रात को छापा मारा तो वहां देवदार के 12 फीट के लंबे 47 स्लीपर बरामद किए गए।

विभाग की टीम ने इस संबंध में तुरंत पुलिस थाना पांगी को सूचना दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने देवदार के ये स्लीपर प्रेग्रां के जंगलों में पेड़ों को अवैध तरीके कटान कर निकाले थे। इन पर विभाग की कोई मुहार नहीं थी। जब प्रेग्रां बीट में कार्यरत वनरक्षक राकेश कुमार को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत विभाग की टीम के साथ आरोपी के दुकान पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी की दुकान से 47 देवदार के स्लीपर बरामद किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना पांगी के एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि वन विभाग की ओर से बीते रोज देर रात को पुलिस को सूचित किया गया था। पुलिस ने मौके पर जाकर विभाग की टीम के साथ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पकड़ी गई देवदार की लकड़ी भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed