{"_id":"5f5903118ebc3e3389058a8d","slug":"42-corona-positive-case-in-chamba-chamba-news-sml34456922","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैमन कंपनी के 36 मजदूरों सहित 42 लोग चंबा में हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैमन कंपनी के 36 मजदूरों सहित 42 लोग चंबा में हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में बुधवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इसमें 36 मामले होली में प्रोजेक्ट निर्माण कर रहे गैमन कंपनी के श्रमिक हैं। जबकि छह मामले चंबा शहर के जुलाहकड़ी और हरदासपुरा वार्ड से संबंधित हैं। जुलाहकड़ी वार्ड में पांच और हरदासपुरा वार्ड में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी लोग पूर्व में निकले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया गया है। जिले में नए मामले आने से अभी तक जिले में कोरोना के 593 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 183 सक्रिय मामले हो चुके हैं जबकि 402 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि पांच लोगों की अब तक जिले में कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार और मंगलवार को सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेजे थे। यहां उपरोक्त 42 सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जबकि चालीस सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। इनकी पीसीआर लैब में जांच चल रही है। देर शाम तक बचे हुए सैंपलों की रिपोर्ट भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंच सकती है।
विज्ञापन
चंबा में बढ़ रहे कोरोनो मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा मास्क का नियमित उपयोग करने की हिदायत दी जा रही है। इसके साथ ही खांसी, बुखार और जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लेने को कहा जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा जिले में बुधवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 40 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। कोरोना मरीजों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया गया है।