{"_id":"5cc07deebdec2239135ed873","slug":"41556119022-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत को लांच हुआ ऐप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत को लांच हुआ ऐप
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत को ऐप लांच
सी-विजिल ऐप के जरिये चुनाव आयोग के पास दर्ज होगी शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐप के बारे में दी विस्तार से जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकेश मीणा ने बताया कि लोक सभा निर्वाचन 2019 के दौरान आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है ।
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने सी-विजिल ऐप लांच किया है। इस ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सीधे चुनाव आयोग से कर सकता है।
इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप डाउनलोड करने के बाद इस ऐप पर अकाउंट बनाकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद शिकायत करने के लिए उसे ऐप के इस्तेमाल से फोटो या वीडियो बनाकर, उल्लंघन से संबंधित अपनी शिकायत भेजनी होगी। आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना फोटो एवं वीडियो के साथ बिना अपनी पहचान उजागर किए की जा सकती है। सूचना मिलने पर जिला नियंत्रण कक्ष सचल दस्ते को कार्रवाई का निर्देश देगा। कार्यवाही के बाद शिकायत का स्टेटस अपडेट किया जाएगा।