{"_id":"5c61a678bdec224c164eccc6","slug":"41549903480-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में स्वाइन फ्लू ग्रसित मरीजों का आंकड़ा हुआ छह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में स्वाइन फ्लू ग्रसित मरीजों का आंकड़ा हुआ छह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा। जिले में स्वाइन फ्लू ने अपना तांडव दिखाना आरंभ कर दिया है। अब चंबा में स्वाइन फ्लू ग्रसित मरीजों का आंकड़ा पांच से बढ़कर छह हो गया है। चंबा निवासी एक और व्यक्ति को स्वाइन फ्लू होने का मामला सामने आया है। जिसका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित व्यक्ति चंबा के किस क्षेत्र का रहने वाला है, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उसके खून के नमूने लिए गए, जिसकी रिपोर्ट में व्यक्ति को स्वाइन फ्लू होने का खुलासा हुआ। टांडा में चंबा के छह स्वाइन फ्लू ग्रसित मरीजों का इलाज चल रहा है। हालांकि चंबा मेडिकल कॉलेज में अभी तक स्वाइन फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
चंबा मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इन मरीजों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण पाए गए हैं। उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए आईजीएमसी भेजे गए हैं। फिलहाल मरीजों को टैमी फ्लू दवा खिलाई जा रही है। साथ ही उनकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वार्ड में तैनात स्टाफ को भी प्रबंधन की ओर से पूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इन मरीजों की आईजीएमसी से रिपोर्ट आने के बाद ही स्वाइन फ्लू होने या न होने का खुलासा होगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि चंबा के छह लोगों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। जिन लोगों को स्वाइन फ्लू हुआ है, वे लंबे समय से जिला से बाहर रह रहे थे। चंबा में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए उनकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। स्वाइन फ्लू जांच किट के साथ टैमी फ्लू दवा अस्पताल में उपलब्ध है।