{"_id":"5b8d23bb42c792466a507129","slug":"41535976379-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी के पुर्थी स्कूल में शिक्षकों का टोटा, पढ़ाई हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी के पुर्थी स्कूल में शिक्षकों का टोटा, पढ़ाई हो रही प्रभावित
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
teacher shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। कारगिल में शहीद हुए दीनानाथ ठाकुर के नाम पर चल रही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुर्थी में अध्यापकों का टोटा चल रहा है। इसकी वजह से छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के इस स्कूल में दो सालों प्रधानाचार्य का पद खाली चल रहा है। इसके अलावा स्कूल में बीएससी नॉन मेडिकल, कमेस्ट्री और कॉमर्स के प्रवक्ताओं के पद खाली चल रहे है। सरकार और शिक्षा विभाग को अवगत करवाने पर भी स्कूल में अध्यापकों के खाली पद नहीं भरे जा रहे हैं। ऐसे में शहीद दीनानाथ के नाम पर खोले गए स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में पर्याप्त अध्यापक ही नहीं है। अभिभावक कांशीराम, सुरेंद्र कुमार, हरी सिंह, कुलदीप, केदार, दौलत राम, राम किशन, सुरेंद्र सिंह, शेखरी, ठाणू राम, संतोष कुमार, राम सिंह, धनीराम, सतीश कुमार, मान सिंह, भूरी सिंह, मुकेश कुमार और भीम सिंह ने बताया कि स्कूल में 300 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। 150 से अधिक छात्र ऐसे हैं जोकि रोजाना नॉन मेडिकल का विषय पढ़ने के लिए दो किमी दूर गांव से आते हैं। मगर स्कूल में संबंधित विषय के प्रवक्ता न होने से छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
इसके कारण इतनी लंबी दूरी करने के बाद भी छात्रों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा रेई, अजोग, शौर, सुगलवास, थांदल, कोरेंई और खजियार सहित अन्य गांव के छात्र रोजाना दो किलोमीटर पैदल चलकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहीद दीनानाथ ठाकुर वारिष्ठ पाठशाला पुर्थी में आते हैं। मगर पाठशाला में अध्यापक न होने के कारण अभिभावकों को बच्चों के भव्षिय की चिंता सता रही है। रेई और पुर्थी पंचायत के बीच यह इकलौता स्कूल है, जहां पर उपरोक्त विषय मौजूद है। मजबूूरी के कारण अभिभावक बच्चों को दाखिला दूसरे स्कूलों में भी नहीं करवा पा रहे हैं। क्योंकि दूसरे स्कूल इन पंचायत से कोसों दूर हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि उपरोक्त स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पद जल्द भरे जाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को बताई जाएगी स्कूल की वस्तुस्थिति : देवराज
एसएमसी प्रधान देवराज ने बताया कि कारगिल शहीद दीनानाथ ठाकुर राजकीय वारिष्ठ पाठशाला पुर्थी में दो सालों से प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। इसके बारे में प्रशासन और शिक्षा विभाग को सूचित किया जा चुका है। जल्द ही अध्यापकों की कमी के बारे में मुख्यमंत्री को बताया जाएगा। शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि रावमापा पुर्थी में रिक्त पदों बारे शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। भरमौर-पांगी विधायक जियालाल कपूर ने बताया कि विद्यालय में रिक्त पदों को भरने बारे शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है। जिससे कबायली क्षेत्र के नौनिहालो को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की परेशानियां पेश न आ सके।