{"_id":"5b687a664f1c1bb24b8b71cb","slug":"41533573734-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोग अलग-अलग जगह पर हुए सर्प दंश के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोग अलग-अलग जगह पर हुए सर्प दंश के शिकार
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लोगों को सांप ने डसा
मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा तीनों का उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा में तीन लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में सांप ने डस लिया। तीनों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इसमें अनु पत्नी अविनेश निवासी लांबू (भरमौर), सन्नी पुत्र चुहडू़ राम निवासी सुनारा और अंजू पत्नी पिंकू निवासी सलूणी के नाम शामिल है। ये तीनों लोग अपने-अपने गांव में खेतों और घरों में काम कर रहे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। सर्प दंश के बाद तीनों लोगों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। तीनों की हालत में काफी सुधार है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि तीनों लोगों की हालत में काफी सुधार है। इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।