{"_id":"5b37a97b4f1c1bc5628b7f0a","slug":"41530374523-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ मीटर दौड़ में लोह टिकरी के कमल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ मीटर दौड़ में लोह टिकरी के कमल अव्वल
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sports
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। रावमापा बैरागढ़ में चुराह प्रथम जोन के तहत चल रही अंडर-14 वर्ग की खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के मैच हुए। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लोहटिकरी स्कूल के कमल ने पहला, सेईकोठी स्कूल के पंकज ने दूसरा और जसौरगढ़ स्कूल के अजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
छह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मिडल स्कूल टटरोग के मोहम्मद साहिल ने पहले स्थान पर रहे। जबकि कोहाल स्कूल के चमन सिंह े दूसरा और जसौरगढ़ स्कूल के लोकेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्रुप मैचों में तीसा स्कूल की टीम ने नैला को हराया। जबकि सत्यास की टीम डुगली स्कूल को मात दी। वहीं कोहाल ने बौंदेड़ी की टीम को हराया। इसके अलावा मिडल स्कूल तीसा को कल्हेल ने हराया। कबड्डी प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में पहला मुकाबला हाई स्कूल नैला बनाम जसौरगढ़ के बीच खेल गया। इसमें जसौरगढ़ की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
दूसरे मैच में रैला ने तीसा को हराया। वहीं अन्य मुकाबले में बैरागढ़ और किरवाड़ी स्कूल के बीच हुए मैच में करवाड़ी ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में जसौरगढ़ ने रैला को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बैडमिंटन प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसा ने किरवाड़ी को हराया। बैरागढ़ ने मिडल स्कूल तीसा को मात दी। वहीं सत्यास स्कूल ने जसौरगढ़ को हराया। जबकि अन्य मुकाबे में कोहाल ने बौंदेड़ी स्कूल को हराया।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला तीसा और कोहाल के बीच खेला जाएगा। खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बैरागढ़ ने सदरूणी स्कूल को हराया। कुश्ती प्रतियोगिता के 32, 35 और 38 किलो वर्ग में चांजू स्कूल विजेता रहा। 41 किलोग्राम वर्ग में मिडल स्कूल टटरोग ने बाजी मारी। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जसौरगढ़ और लोहटिकरी खेला जाएगा। खेल प्रभारी जन्म सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इस मौके पर पंचायत समिति तीसा उपाध्यक्ष बोधराज बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और विजेता स्कूलों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इस मौके पर मेजबान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।