{"_id":"5b2fc5284f1c1bf36e8b9b97","slug":"41529857320-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-साहो मार्ग पर अवैध कब्जों पर चला पीजा पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-साहो मार्ग पर अवैध कब्जों पर चला पीजा पंजा
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
JCB
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर सड़क किनारे हुए अवैध कब्जों लोक निर्माण विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हटाया है। इस कार्रवाई के तहत जेसीबी से करीब 12 कब्जों को तोड़ा गया। विभाग के मुताबिक अवैध कब्जा करने वालों को इससे पहले बाकायदा नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के बारे में सूचित किया गया था। इसके बावजूद भी उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। इसको देखते हुए विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेताया कि अगर वह दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोनिवि की इस कार्रवाई से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है। लोनिवि ने चंबा-साहो मार्ग के 16 किलोमीटर के हिस्से में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले शेष अतिक्रमणकारियों की डिमारकेशन करने के बारे में राजस्व विभाग को कहा गया है। इसके बाद इस मार्ग पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सरकार ने नाबार्ड योजना के तहत चंबा-साहो मार्ग को चौड़ा करने, टारिंग करने के लिए सात करोड़ 38 लाख की राशि स्वीकृत की है। बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग ने 16 किलोमीटर के मार्ग को चौड़ा करने का कार्य यद्ध स्तर पर कार्य आरंभ किया है। इसके तहत 90 प्रतिशत मार्ग को चौड़ा किया जा चुका है। जबकि दस किलोमीटर मार्ग चौड़ा किया जाना शेष है। इसी क्रम में हरदासपुरा से लेकर फुलनू टाला तक के चार किलोमीटर मार्ग पर टारिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब शेष 12 किलोमीटर मार्ग पर जल्द टारिंग की जाएगी। चंबा-साहो मार्ग के चौड़ा होने, टारिंग होने के बाद क्षेत्र की 35 पंचायतों की 50 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस कार्य के तहत सबसे बेहतरीन कार्य मछराली माता मंदिर के पास हुआ है। बता दें कि इस पहाड़ी से जरा सी बारिश होने से पत्थर गिरते रहते थे। अब इस मार्ग से आवाजाही करने वाले राहगीरों को इस प्रकार की दिक्कतें पेश नहीं आएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि 16 किलोमीटर चंबा-साहो मार्ग के किनारों पर अतिक्रमण करने वाले दर्जन भर अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह पूर्व नोटिस जारी कर कब्जे स्वयं तोड़ने के बारे में निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों ने इन निर्देशों को हल्के में लिया। इसके बाद ही विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।