फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिला की सीमाओं में चेकिंग पोस्टें होंगी स्थापित

जिला की सीमाओं में चेकिंग पोस्टें होंगी स्थापित

Tue, 24 Oct 2017 11:40 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिला की सीमाओं में चेकिंग पोस्टें होंगी स्थापित
डेमो इमेज - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। नौ नवंबर को प्रदेश में होने वाले चुनाव के मद्देनजर चंबा जिला की सीमाओं में पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी जाएगी। इसके तहत विभिन्न मार्गों पर बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से पड़ताल की जाएगी। अवैध रूप से होने वाली शराब की तस्करी और नकदी को रोकने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह निर्देश जारी किए हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार मंगलवार को परिधि गृह डलहौजी में उपायुक्त सुदेश मोख्टा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें चंबा जिला के साथ सटे हुए राज्यों के जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव घोषित किए जा चुके हैं। इसके तहत मतदान नौ नवंबर 2017 को होगा। जिला मे आदर्श आचार संहित 12 अक्तूबर से लागू हो चुकी है। बैठक में जिला की सीमाओं में होने वाली अवैध गतिविधियों शराब और पैसे के आदान-प्रदान को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में आने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग पोस्ट स्थापित की जाएगी। यहां पर वाहनों की चेकिंग की जाएगी ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही नाकांबदी में उचित पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उपायुक्त ने विशेष तौर पर कहा कि मतदान से 48 घंटे पहले विशेष चौकसी बरती जाए। ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो सके। इस बैठक में एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed