{"_id":"68443fe244b239168907c515","slug":"400-devotees-arrived-on-mindhal-yatra-from-jammu-and-kashmir-chamba-news-c-88-1-ssml1006-152391-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जम्मू-कश्मीर से मिंधल यात्रा पर पहुंचे 400 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जम्मू-कश्मीर से मिंधल यात्रा पर पहुंचे 400 श्रद्धालु
Sun, 08 Jun 2025 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 08 Jun 2025 07:03 AM IST
विज्ञापन
संसारी चेक पोस्ट पर चेकिंग के बाद दिया जा रहा प्रवेश
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 पुलिस जवानों की लगी डयूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की मिंधल यात्रा में शनिवार को 500 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू-कश्मीर से 400 श्रद्धालु गाडि़यां लेकर पहुंचे। संसारी चेक पोस्ट पर पूरी चेकिंग के बाद गाड़ियों को पांगी में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। मिंधल माता की यात्रा मणिमहेश की तरह पवित्र मानी जाती है। इसलिए हर वर्ष हजारों श्रद्धालु जम्मू कश्मीर से यहां दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। हर वर्ष 11 छड़ियां इस यात्रा पर पहुंचती हैं। इस बार हिमाचल के ज्वालाजी से भी एक छड़ी यात्रा पर पहुंची। यह यात्रा जहां जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए काफी महत्व रखती है तो वहीं पांगी वासियों के लिए भी इसका काफी महत्व है। घाटी के हर इलाके से लोग इस यात्रा पर आते हैं।
यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। चंबा से विशेष तौर पर पुलिस जवानों की डयूटी लगी है। इसमें दस महिला जवान भी शामिल हैं। विभिन्न पड़ावों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। पीने के पानी के लिए जगह-जगह अस्थायी नल लगाए गए हैं। ताकि, यात्रियों को पानी की कमी महसूस न हो। मिंधल में यात्रियों के ठहरने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। किलाड़ थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह जरयाल ने बताया कि पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए चप्पे-चप्पे में तैनात हैं। शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा चल रही है।