फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   40 thousand devotees took a dip of reverence in Kunjar Mahadev temple.

Chamba News: कुंजर महादेव मंदिर में 40 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

Tue, 10 Sep 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Sep 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
40 thousand devotees took a dip of reverence in Kunjar Mahadev temple.
चंबा में भटियात के कुंजर महादेव मंदिर में माथा  टेकने  के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाईन। संवाद
सिहुंता चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आते कुंजर महादेव मंदिर में राधाष्टमी का शाही स्नान मंगलवार सुबह 11 बजकर 13 मिनट परवी आरंभ हुई। राधाष्टमी स्नान के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र कुंए के जल से स्नान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार तेलका और थाना प्रभारी चुवाड़ी भी मौके पर पहुंचे। कुंजर महादेव मंदिर परिसर में अल सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर हो गया। दोपहर के समय श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें 40 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

कुंजर महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान विचित्र सिंह ने बताया कि छोटे मणिमहेश के नाम से विख्यात कुंजर महादेव मंदिर की अपनी ही महिमा है। पवित्र मणिमहेश तक न पहुंच पाने वाले श्रद्धालु कुंजर महादेव मंदिर के कुंए से पानी निकाल कर स्नान कर पुण्य कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कैसे पहुंचे कुंजर महादेव मंदिर
चुवाड़ी मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर सिहुंता, द्रम्मन मार्ग पर पातका गांव से लगभग डेढ़ किमी की दूरी पर यह स्थान है। पठानकोट से 70 किमी दूर और गगल एयरपोर्ट से लगभग 50 किमी की दूरी पर यह जगह चंबा और कांगड़ा को बांटने वाली हाथी धार पर है। इस धार के एक तरफ जिला चंबा और एक तरफ जिला कांगड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed