फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   35km race to get paracetamol

Chamba News: पैरासिटामोल लेने के लिए भी लग रही 35 किमी की दौड़

Sun, 19 Nov 2023 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Nov 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
35km race to get paracetamol
तीसा (चंबा)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। हालात यह है कि पैरासिटामोल जैसी दवाइयां तक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं मिल रही हैं। पैरासिटामोल दवाई लेने के लिए भी लोगों को 30 से 35 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

चुराह उपमंडल के झज्जाकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों का स्टॉक खत्म हो चुका है। मौसम बदलाव आने के कारण सर्दी-जुकाम और वारयल की चपेट में आने वाले लोगों को भी दवाइयां नहीं मिल रही हैं। ऐसे तो सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में 120 प्रकार की दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाने का दावा करती है, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झज्जाकोठी में हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिन पहले दवाओं का स्टॉक खत्म हो चुका है। बुखार आने पर पैरासिटामोल की दवाई लेने के लिए मरीजों को तीसा अस्पताल के लिए 30 से 35 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही हैं। इतना ही नहीं, बीते तीन माह से पीएचसी में चिकित्सक का पद भी रिक्त हैं। नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे हैं। चुराह क्षेत्र में सबसे अधिक निर्धन परिवार रहते हैं। ग्रामीण खेतीबाड़ी कर अपने परिवारों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में गरीब वर्ग के लिए किराया खर्च कर तीसा अस्पताल तक पहुंचना काफी महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झज्जाकोठी के अंतर्गत ग्राम पंचायत झज्जाकोठी, आयल, सनवाल, शलेलाबाडी़, देहग्रा और थनेईकोठी इत्यादि पंचायतों की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर है। बावजूद इसके पीएचसी में दवाइयां खत्म हो चुकी हैं। दूसरी ओर, पीएचसी में तैनात चिकित्सक का पद भी तीन माह से रिक्त है। पीएचसी में वर्तमान समय में नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, मोहम्मद इकबाल, रज्जाक मोहम्मद, अली हुसैन, प्रताप चंद, ओंकार सिंह, सुरेंद्र कुमार और प्रताप चंद ने कहा कि चुराह क्षेत्र के तहत आते स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी के साथ-साथ अब दवाइयां भी मरीजों को नहीं मिल रही हैं। इससे मरीजों को भटकना पड़ रहा है।

बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि झज्जाकोठी पीएचसी में दवाईयां का टोटा होने संबंधी उन्हें जानकारी नहीं हैं। यदि ऐसी बात है तो वहां पर तैनात स्टाफ को विभाग को दवाइयों संबंधी इंडेंट की सूची भेजनी चाहिए, जिससे वहां दवाइयां भेजी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed